मध्य प्रदेश में कहीं कहीं कोहरा, तो मालवा में हो सकती है बारिश - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath

Breaking


Sunday, February 2, 2025

मध्य प्रदेश में कहीं कहीं कोहरा, तो मालवा में हो सकती है बारिश


                                                            


प्रथम टुडे जबलपुर
;- मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी, बढ़ते तापमान के बीच कुछ जिलों में कोहरे का अलर्ट, देखें अपडेट

मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाके से ठंड गायब हो चुकी है। सभी शहरों में दिन के समय धूप निकल रही है जो गर्मी का एहसास करवा रही है। वहीं कुछ जिले ऐसे हैं, जहां सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। दोपहर के समय जहां कई जिलों से ठंड गायब हो चुकी है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, नीमच में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में कोहरा छाया रहने वाला है।


बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से ग्वालियर चंबल इलाके में बादल छाए रहने वाले हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में शुष्क मौसम देखा गया। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में यह शुष्कता आने वाले चार से पांच दिनों तक बनी रहने वाली हैं 

तापमान में परिवर्तन

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान की बात करें तो अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। राजधानी भोपाल और आसपास के इलाके में दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री और रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड का दौर थम गया है और फरवरी के पहले हफ्ते में बिल्कुल भी सर्दी महसूस नहीं होगी।


MP में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज व लाड़ली बहनों के लिए अपडेट सहित प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

यहां छाएगा कोहरा

मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है और दिन की गर्मी के बीच एक बार फिर सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। सोमवार के लिए मुरैना, श्योपुरकलां, ग्वालियर, नीमच जैसे जिलों में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दतिया, भिंड, मंदसौर और शिवपुरी जैसे जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment