ठाकुर चाट' के कारीगरों की गुंडागर्दी: स्कूल की बच्चियों पर पत्थर फेंकने और अभद्रता के आरोप - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, April 23, 2026

ठाकुर चाट' के कारीगरों की गुंडागर्दी: स्कूल की बच्चियों पर पत्थर फेंकने और अभद्रता के आरोप

जबलपुर: गांधी वार्ड में ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा कर बनाया शराबियों का अड्डा, नगर निगम में भारी प्रदर्शन

जबलपुर। महात्मा गांधी वार्ड में 'ठाकुर चाट' संचालक और उसके कर्मचारियों के आतंक से परेशान होकर गुरुवार को क्षेत्रीय जनता का सब्र टूट गया। नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने रोष जताते हुए बताया कि वहां सिर्फ जमीन पर कब्जा नहीं है, बल्कि मासूम बच्चियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।

दहशत में बच्चियां: पत्थरबाजी और भद्दी टिप्पणियां

​शिकायतकर्ताओं ने रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर के पास स्थित ट्रस्ट की जमीन पर काबिज ठाकुर चाट के कारीगर स्कूल आती-जाती बच्चियों के साथ न केवल छेड़खानी करते हैं, बल्कि आपस में दोहरे अर्थ (डबल मीनिंग) वाली अश्लील बातें करते हैं। विरोध करने पर ये कर्मचारी मासूम बच्चियों पर पत्थर फेंकते हैं और गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं।

शाम होते ही जमता है 'मयखाना'

​क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अवैध कब्जे वाले इस स्थान पर शाम ढलते ही शराबखोरी शुरू हो जाती है। ठाकुर चाट वाला और उसके कर्मचारी शराब पीकर देर रात तक उधम मचाते हैं, जिससे आसपास के परिवारों का रहना दूभर हो गया है।

निगम की कार्रवाई को ठेंगा

​स्थानीय लोगों ने बताया कि:

  • ​पूर्व में नगर निगम ने शिकायत के बाद यहां बने अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया था।
  • ​लेकिन दबंगई दिखाते हुए संचालक ने दोबारा अवैध कब्जा कर लिया और गतिविधियां फिर शुरू कर दीं।
  • ​कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि संचालक के रसूख और पुलिस से साठगांठ के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

महापौर का सख्त रुख: "एक हफ्ता और सीधी कार्रवाई"

​पीड़ित महिलाओं की आपबीती सुनने के बाद महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि बच्चियों के साथ अभद्रता और दोबारा कब्जा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्षेत्रवासियों की चेतावनी: "अगर प्रशासन ने इस बार भी ठाकुर चाट वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की और कब्जा नहीं हटाया, तो हम उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।"

No comments:

Post a Comment