में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को सिर और पेट में लगी गोली – हालत गंभीर - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, April 23, 2026

में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को सिर और पेट में लगी गोली – हालत गंभीर




जबलपुर | प्रथम टुडे – सच की बात सबके साथ

शहर के रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई गोलीबारी की सनसनीखेज घटना में नया खुलासा हुआ है। बदमाशों ने युवक को दो गोलियां मारीं, जिसमें एक गोली उसके सिर में और दूसरी पेट में लगी है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान बड़ा पत्थर निवासी क्लीयरेंस (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो निजी ठेकेदारी का कार्य करता था। वह सुबह अपने काम के लिए निकला था, तभी शिवशक्ति चौराहे के पास दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही युवक मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

रांझी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित एंगल—जैसे पुरानी रंजिश, लेन-देन या अन्य विवाद—पर जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

सुबह के समय हुई इस वारदात से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment