सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
प्रथम टुडे | सच की बात सबके साथ
शहर के सराफा क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए जेवर सहित नगदी भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार सराफा निवासी रितेश घनघोरिया के घर में पिछले दिनों कमरे में रखी अलमारी से करीब 8 से 10 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए थे। घटना के बाद रितेश घनघोरिया द्वारा कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाली महिला संदिग्ध रूप से आते-जाते दिखाई दी, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
इसके बाद पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के पीछे रहने वाली घरेलू कामगार महिला लक्ष्मी चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने चोरी से इंकार किया, लेकिन पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने चोरी करना कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी महिला लक्ष्मी चौधरी (उम्र लगभग 26–27 वर्ष) के कब्जे से चोरी किए गए जेवर एवं कुछ नगदी भी बरामद कर ली है।
इस पूरी कार्रवाई की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
सब इंस्पेक्टर राजरानी
एएसआई सुभाष
आरक्षक राहुल
आरक्षक रितेश
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment