एक ही आरोपी के पास मिले 50 चाइना चाकू - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, April 17, 2026

एक ही आरोपी के पास मिले 50 चाइना चाकू

 क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, शहर में चाकूबाजी की घटनाओं के बीच बड़ी कार्रवाई



प्रथम टुडे | सच की बात सबके साथ

जबलपुर। शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच क्राइम ब्रांच और थाना माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नग चाइना चाकू बरामद किए हैं। एक ही व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में चाकू मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस. गोठरिया तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 16 अप्रैल 2026 की रात क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मदर टेरेसा नगर में संगीता जैन के मकान में किराए से रहने वाला पारस जैन नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में चाइना चाकू बेचने के लिए रखे हुए है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देशन में क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।

पलंग के नीचे मिले 50 चाइना चाकू

दबिश के दौरान पुलिस को मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति घर में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम पारस जैन पिता मनोज जैन उम्र 33 वर्ष, मूल निवासी संग्रामपुर जिला दमोह तथा वर्तमान निवासी मदर टेरेसा नगर माढ़ोताल बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस को पलंग के नीचे रखे एक कैरी बैग में 50 नग चाइना चाकू मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन चाकुओं को 200 रुपये प्रति चाकू के हिसाब से बेचने के लिए रखा था।

आरोपी ने यह भी बताया कि उक्त चाकू उसके रिश्ते के साले अभि उर्फ अभिषेक गुप्ता, निवासी शिखरजी यात्री निवास, थाना मधुबन, जिला गिरिडीह (झारखंड) द्वारा डिब्बे में पैक कर भेजे गए थे, जिन्हें वह स्थानीय स्तर पर बेचने वाला था।

मोबाइल भी जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश

पुलिस ने आरोपी पारस जैन के कब्जे से 50 चाइना चाकू तथा नारजो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी पारस जैन, अभिषेक गुप्ता एवं अन्य एक आरोपी के विरुद्ध थाना माढ़ोताल में धारा 25, 25(3) (आई) आर्म्स एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर में बढ़ती घटनाओं के बीच बड़ी कार्रवाई

शहर में हाल के दिनों में चाकूबाजी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि ये चाकू बाजार में पहुंचते तो अपराध की घटनाओं में और बढ़ोतरी हो सकती थी।

क्राइम ब्रांच निरीक्षक शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच निरीक्षक शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक ही व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में चाकू बरामद होना पुलिस के लिए भी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी माढ़ोताल वीरेन्द्र सिंह पवार

थाना प्रभारी अपराध शैलेश मिश्रा

उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह

सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा

प्रशांत सोलंकी

प्रधान आरक्षक अटल जंघेला

रूस्तम अली

आरक्षक विनय सिंह

सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उइके

विजय शुक्ला

आरक्षक निकेश

सचिन

विनय सिंह

राहुल

कुनाल

क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की इस संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment