जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना चरगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेडएक्स 7385 में एक युवक अधिक मात्रा में अवैध शराब परिवहन कर बिजौरी से चरगवां की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भौतिया तिराहे पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।
कुछ देर बाद बिजौरी की ओर से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिसे रोककर जांच की गई। मोटरसाइकिल के पीछे दोनों ओर पैरदानी में चार सफेद डिब्बे बंधे हुए थे। जांच करने पर चारों डिब्बों में कच्ची शराब भरी हुई मिली।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरभ भूमिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक भगवत पटेल, प्रधान आरक्षक दिनेश भलावी एवं आरक्षक सुखदेव अहाके की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment