सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शहर की प्रतिभाशाली छात्रा भाव्या दुबे ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
भाव्या दुबे के पिता रामकृष्ण दुबे रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रिचा दुबे गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और सकारात्मक वातावरण ने भाव्या की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाव्या की इस उपलब्धि पर परिजनों और परिचितों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
भाव्या दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षकों ने समय-समय पर सही मार्गदर्शन दिया, जिससे पढ़ाई को बेहतर दिशा मिली।
भविष्य को लेकर भाव्या दुबे का कहना है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस पढ़ाई पर है। आगे चलकर वह अपनी रुचि और अवसरों को देखते हुए निर्णय लेंगी कि उन्हें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है। उनका लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना है।
भाव्या की इस उपलब्धि पर उनके पिता रामकृष्ण दुबे, माता रिचा दुबे एवं छोटी बहन आद्या दुबे ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। परिवार को विश्वास है कि भाव्या आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर परिवार और शहर का नाम रोशन करती रहेंगी।

No comments:
Post a Comment