जबलपुर। म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन को लेकर आज अधिवक्ता जगत में महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिली, जब वरिष्ठ अधिवक्ता परिवार से जुड़े एडवोकेट पंडित आशीष त्रिवेदी ने सैकड़ों अधिवक्ता समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व एडवोकेट आशीष त्रिवेदी ने हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की महाआरती की एवं अपने पूज्य पिता ब्रह्मलीन पंडित आदर्श मुनि त्रिवेदी का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मलीन पंडित आदर्श मुनि त्रिवेदी अधिवक्ता जगत की प्रतिष्ठित हस्ती रहे हैं। वे कई बार जिला हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा मध्य प्रदेश बार एसोसिएशन के सदस्य के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए उनके जेष्ठ पुत्र एडवोकेट पंडित आशीष त्रिवेदी ने अधिवक्ता परिषद निर्वाचन में भागीदारी की है। वही उनके चाचा किसी भी पिता तुल्यमनते थे , स्वर्गीय आनंद त्रिवेदीक भी विशेष आशीर्वाद था इसके साथ ही उनके छोटे भाई असीम त्रिवेदी, एवंम अपूर्व त्रिवेदी भी उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा चलते है
नामांकन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं साथी अधिवक्ताओं ने आशीष त्रिवेदी को आशीर्वाद, हौसला एवं समर्थन दिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके अनुभव, पारिवारिक परंपरा और अधिवक्ता हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही।
एडवोकेट आशीष त्रिवेदी ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए अधिवक्ता हितों की रक्षा और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
नामांकन के दौरान अधिवक्ता जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी ने उनके समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

No comments:
Post a Comment