10 जुआड़ी गिरफ्तार, 1 लाख 6 हजार रुपये जब्त — पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में गठित टीम ने जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 6 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं।
सुबह 4:30 बजे दी गई दबिश
थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनांक 11-04-2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया स्थित मयूरकला मूर्तिकार के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह लगभग 4:30 बजे दबिश दी। मौके पर जुआड़ी खुले में लाइट के उजाले में जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े जाने पर दिया यह बहाना
पूछताछ के दौरान जुआड़ियों ने बताया कि वे किसी पार्टी से लौटे थे और सुबह जुआ खेल रहे थे। आरोपियों को यह भी लग रहा था कि रातभर गश्त के बाद सुबह के समय पुलिस शिथिल रहती है, जिसका फायदा उठाकर वे जुआ खेल रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए —
जवाहर अहिरवार, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम पंचायत पंडाखेड़ा थाना पनागर
विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा, उम्र 35 वर्ष, निवासी कांचघर घमापुर
सोहेल अख्तर, उम्र 49 वर्ष, निवासी गली नम्बर 1 मक्कानगर हनुमानताल
सुशील राय, उम्र 36 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर
प्रिंस रैकवार, उम्र 18 वर्ष, निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल
बालचंद जैन, उम्र 48 वर्ष, निवासी जैन मंदिर के बाजू हनुमानताल
बेड़ीलाल अहिरवार, उम्र 48 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर अधारताल
रितेश साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढ़ा
राजा गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी प्रेमसागर पुलिस चौकी के पास हनुमानताल
रोहित चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी चौधरी मोहल्ला बेलबाग
पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्ते एवं नगद 1 लाख 6 हजार रुपये जब्त करते हुए सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
आरोपियों का निकाला गया जुलूस
कार्रवाई के बाद बेलबाग पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला गया, जिससे जुआ-सट्टा संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया और आम जनता को भी पुलिस की सख्ती का संदेश दिया गया।
सराहनीय भूमिका
जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम, उप निरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, मुकेश धुर्वे, आरक्षक विद्यासागर, अजीत, उमेश कुमार, विनीत शुक्ला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, आरक्षक बबलू पाण्डे, धीरज एवं सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment