जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध (Bargi Dam) से इस वक्त एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। बरगी बांध के मैकल रिसॉर्ट के पास पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक पानी में डूब गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते यह हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।
हादसे की मुख्य बातें:
- सवार थे दर्जनों पर्यटक: बताया जा रहा है कि क्रूज में लगभग 35 से 40 पर्यटक सवार थे।
- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
- अंधेरा बना बाधा: सूरज ढलने और इलाके में अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- कई लापता: क्रूज पलटने के बाद कुछ लोगों के लापता होने और डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और गोताखोरों की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं।

No comments:
Post a Comment