ऑपरेशन दोस्ती: रेलवे ट्रैक पर रील-सेल्फी बना रहे तीन नाबालिगों को आरपीएफ ने रोका, परिजनों को दी सख्त समझाइश - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, April 15, 2026

ऑपरेशन दोस्ती: रेलवे ट्रैक पर रील-सेल्फी बना रहे तीन नाबालिगों को आरपीएफ ने रोका, परिजनों को दी सख्त समझाइश

 



जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (रेसु्ब) जबलपुर द्वारा ऑपरेशन दोस्ती के तहत रेलवे ट्रैक पर स्टोन पेल्टिंग एवं खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

दिनांक 13 अप्रैल 2026 को निरीक्षक राजीव खरब, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुखराम बेन एवं आरक्षक संदीप कठेरिया द्वारा शोभापुर ब्रिज के आसपास अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास तीन नाबालिग लड़के संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए गए।

पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने बताया कि वे रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने एवं रील बनाने के लिए आते हैं। इसके बाद सभी को रेल सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया तथा उनके माता-पिता को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों की उपस्थिति में पुनः पूछताछ की गई, जिसमें नाबालिगों ने ट्रैक पर आने की बात स्वीकार की।

रेल सुरक्षा बल द्वारा परिजनों को समझाइश दी गई कि वे अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक पर जाने से रोकें तथा चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रखें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधि पाए जाने पर रेलवे अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद तीनों नाबालिगों को सुरक्षित अवस्था में उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

रेल सुरक्षा बल ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेना, रील बनाना या चलती ट्रेन के पास जाना अत्यंत खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। ऐसी गतिविधियों से न केवल स्वयं की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि यात्रियों और रेल संचालन की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

No comments:

Post a Comment