एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी, 7 मई से सेकेंड चांस परीक्षा - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Wednesday, April 15, 2026

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी, 7 मई से सेकेंड चांस परीक्षा

 

जबलपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 का 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी करते हुए सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं।

इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 73.42 प्रतिशत तथा 12वीं का परिणाम 76.01 प्रतिशत रहा। परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी और उनका प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। टॉपर्स सूची में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, जिससे प्रदेश में बेटियों की शिक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने किया टॉप

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। प्रतिभा की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़ा पीछे

इस बार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया —

सरकारी स्कूल रिजल्ट : 76.80 प्रतिशत

प्राइवेट स्कूल रिजल्ट : 68.64 प्रतिशत

इस प्रकार सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट स्कूलों से लगभग 8 प्रतिशत बेहतर रहा।

16 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष प्रदेशभर से 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए —

10वीं परीक्षा : लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी

12वीं परीक्षा : लगभग 7 लाख विद्यार्थी

सप्लीमेंट्री खत्म, अब मिलेगा सेकेंड चांस

एमपी बोर्ड ने इस वर्ष से सप्लीमेंट्री परीक्षा समाप्त कर दी है। अब सेकेंड चांस परीक्षा आयोजित की जाएगी —

सेकेंड चांस परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी

फेल और पास दोनों विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे

विद्यार्थी अंक सुधारने के लिए भी परीक्षा दे सकेंगे

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र निम्न वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकते हैं —

mponline.mpbse.gov.in

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in

digilocker.gov.in

एमपी बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, परिणाम चाहे जैसा भी हो, आगे बेहतर करने का अवसर हमेशा मौजूद रहता है।

इस बार भी बेटियों के शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment