आम रोड पर खड़े चार पहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही, कई वाहनों पर लगाया व्हील लॉक - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, April 14, 2026

आम रोड पर खड़े चार पहिया वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही, कई वाहनों पर लगाया व्हील लॉक

 

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा बैजनाथ प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक यातायात घमापुर संगीता डोमोर तथा तीनों यातायात थाना प्रभारियों की टीम द्वारा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रतिदिन बाजार क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने की समझाइश दी जा रही है। नगर निगम द्वारा चार पहिया वाहनों की पार्किंग हेतु भंवरताल एवं मानस भवन के पास मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं लार्डगंज बड़ा फुहारा मार्केट में आने वाले वाहन चालकों के लिए श्रीनाथ की तलैया में पार्किंग बनाई गई है।

इसके बावजूद गोरखपुर बाजार, सदर बाजार, सिविक सेंटर, जयंती कॉम्पलेक्स के सामने, भंवरताल गार्डन के आसपास, इंदिरा मार्केट एवं डिलाइट मार्केट क्षेत्रों में कुछ वाहन चालक आम रोड पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करते पाए गए। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा व्हील लॉक लगाकर कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार मार्च माह में 84 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122/177 एवं 117/177 के तहत कार्रवाई करते हुए 42 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment