से गूंजेगी समरसतारामकथा की अलख - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, April 3, 2026

से गूंजेगी समरसतारामकथा की अलख

 आयुर्वैदिक कॉलेज अवधपुरी गौरी घट में 9 दिवसीय भव्य आयोजन 5 अप्रैल से


जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में 5 अप्रैल से धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिलेगा। गौरीघाट स्थित अवधपुरी (आयुर्वेदिक कॉलेज) परिसर में 5 से 13 अप्रैल तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में समरसता प्रभारी जबलपुर संदीप जैन ‘गुड्डा’ ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का वाचन पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा का विषय ‘श्रीराम जनम जग मंगल हेतु’ रखा गया है।

उन्होंने बताया कि समरसता सेवा संगठन की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कथा का उद्देश्य समाज में एकता और समरसता को सशक्त करना है। इस आयोजन की विशेषता यह होगी कि 35 से अधिक समाजों के प्रतिनिधि यजमान के रूप में सहभागिता करेंगे, जिससे ‘श्रीराम सबके हैं और सब श्रीराम के हैं’ की भावना साकार होगी।

प्रेसवार्ता के दौरान रास्ता प्रभारी संदीप जैन संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment