पेरेंट्स एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग
जबलपुर। कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) के विद्यार्थियों के Internal Assessment अंकों में कथित त्रुटि को लेकर अभिभावकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में पेरेंट्स एसोसिएशन जबलपुर द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।
अभिभावकों ने आरोप लगाया कि Little Kingdom School, अमखेरा, जबलपुर (संबद्धता क्रमांक 1030557) के कक्षा 10वीं के अनेक विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक गलत दर्ज किए गए हैं, जिससे छात्रों के बोर्ड परिणाम प्रभावित हुए हैं।
विद्यालय ने भी स्वीकार की त्रुटि
ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि —
विद्यालय प्रबंधन ने स्वयं अंक दर्ज करने में त्रुटि स्वीकार की है
16 अप्रैल 2026 को Central Board of Secondary Education क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल को सुधार हेतु ईमेल भेजा गया
प्राचार्य श्रीमती हिना रावल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र जारी कर गलती मानी गई
प्रबंधन द्वारा जांच प्रारंभ कर प्राचार्य को निलंबित भी किया गया
इसके बावजूद अब तक छात्रों के परिणामों में सुधार नहीं किया गया है, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
छात्रों के भविष्य पर संकट
अभिभावकों ने ज्ञापन में कहा कि इस त्रुटि के कारण —
विद्यार्थियों को 11वीं में प्रवेश में कठिनाई हो रही है
शैक्षणिक अवसर प्रभावित हो रहे हैं
छात्रों एवं अभिभावकों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है
अभिभावकों की प्रमुख मांगें
पेरेंट्स एसोसिएशन ने एसडीएम से मांग की है कि —
जिला प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करे
CBSE भोपाल कार्यालय से सीधे समन्वय किया जाए
स्थानीय जांच एवं निगरानी समिति गठित की जाए
Internal Assessment अंकों में समयबद्ध सुधार कर संशोधित मार्कशीट जारी की जाए
अभिभावकों ने जताई चिंता
अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यालय स्वयं त्रुटि स्वीकार कर चुका है, इसके बावजूद सुधार नहीं होना शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
ज्ञापन सौंपने वाले अभिभावक
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से —
रामभुवन पटेल, शिवरमन तोमर, महेश ताम्रकार, अर्चित तामोकर, सुमित सिंह, अजय, अमित शर्मा सहित अन्य प्रभावित अभिभावक शामिल रहे।
अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment