हनुमानताल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 10 जुआरी दबोचे गए, 50 हजार से ज्यादा की नकदी बरामद - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, April 21, 2026

हनुमानताल में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 10 जुआरी दबोचे गए, 50 हजार से ज्यादा की नकदी बरामद

 


जबलपुर | पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में संगठित जुआ और सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में पुलिस ने 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया ने बताया कि संभागीय गश्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि हनुमानताल आंगनबाड़ी केंद्र के पास मैदान में बिजली खंभे की रोशनी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही हनुमानताल पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पकड़े गए जुआरियों के नाम:

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. ​अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक
  2. ​आदित्य खटीक
  3. ​सुमित खटीक
  4. ​अंकित खटीक
  5. ​अनुराग विश्वकर्मा
  6. ​अंकित कुमार बेन
  7. ​शिव खटीक (सभी निवासी खटीक मोहल्ला, सिद्धदात्री मंदिर के पास)
  8. ​धर्मेन्द्र खटीक (निवासी बकरा मंडी)
  9. ​शिवम सोनी (निवासी खाई मोहल्ला)
  10. ​अभिषेक खटीक (निवासी बड़ी खेरमाई)

नकदी और सामग्री जब्त

पुलिस ने फड़ और जुआरियों के पास से ताश के पत्ते और कुल 50 हजार 300 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना हनुमानताल में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया, प्रधान आरक्षक शिवशंकर यादव, आरक्षक आशीष और साजिद की मुख्य भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment