फायर आर्म्स सहित आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस जब्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, March 7, 2026

फायर आर्म्स सहित आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस जब्त

 


प्रथम टुडे 

जबलपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच और शहपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध फायर आर्म्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर और डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में शहपुरा थाना और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी शहपुरा प्रवीण धुर्वे ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हरदुआ में कंचनपुर हार के पास मेन रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी पिस्टल लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और शहपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र सिंह गोंड (48 वर्ष) पिता स्व. मुन्ना सिंह गोंड निवासी ग्राम अमरपुर बम्हौरी, थाना पाटन बताया।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पहने हुए जींस पैंट की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्टल, जिसमें मैगजीन लगी हुई थी, बरामद हुई। वहीं बाईं जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला। आरोपी से जब पिस्टल और कारतूस के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखने के लिए दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और कारतूस जब्त करते हुए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ने की इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आलोक सिंह, आरक्षक अमित पटैल, गौरव सोनी तथा अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे और आरक्षक गोविन्द राय की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment