कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, March 23, 2026

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

 


जबलपुर। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला

थाना कोतवाली में 17 मार्च 2026 को रविशंकर साहू (39), निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मार्च की रात करीब 10:30 बजे वह छोटा फुहारा स्थित गुड़हाई गली में खाटू श्याम बाबा के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी हीरो होंडा एचएफ डीलक्स (क्रमांक MP 20 NF 7672) वहीं खड़ी की थी, जो कार्यक्रम के बाद गायब मिली।

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 127/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत उर्फ धुनगा गौड़ (19), निवासी इमलिया मोड़, अधारताल बताया।

कागजात न होने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने छोटा फुहारा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई।

No comments:

Post a Comment