महिला बंदियों के पुनर्वास हेतु सात दिवसीय पाक-कला प्रशिक्षण शुरू - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, March 23, 2026

महिला बंदियों के पुनर्वास हेतु सात दिवसीय पाक-कला प्रशिक्षण शुरू

 

जबलपुर। स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जबलपुर एवं केंद्रीय जेल जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला बंदियों के पुनर्वास के उद्देश्य से सात दिवसीय रोजगारपरक पाक-कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 फरवरी 2026 को केंद्रीय जेल परिसर में किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 19 महिला बंदियों को शामिल किया गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस पाठ्यक्रम में उन्हें 21 प्रकार के व्यंजनों की विधि का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला बंदियों को कौशलयुक्त बनाकर जेल से रिहाई के बाद उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागी महिला बंदियों को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य श्री दविंदर पाल सिंह सोढ़ी एवं समन्वयक श्री शुभंकर भट्टी का विशेष योगदान है। वहीं, संकाय सदस्य श्री दीपक उप्रेती सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा जेल परिसर में उपस्थित होकर महिला बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी इसी संस्थान द्वारा जेल में बंद बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment