सिविल लाइन में चलती ब्रेजा कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, March 28, 2026

सिविल लाइन में चलती ब्रेजा कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

 

जबलपुर | 27 मार्च 2026

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब चलती ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई। समय रहते पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और जनहानि होने से बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमना की ओर से आ रही ब्रेजा कार (क्रमांक MP 20 ZJ 0374) में शाम करीब 5:15 बजे अचानक आग लग गई। कार चालक आरिफ खान, निवासी अवस्थी अपार्टमेंट सिविल लाइन, ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुभाष चंद्र बनर्जी मार्ग किनारे रोककर तत्काल कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

इसी दौरान पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के हमराह मौजूद पुलिस टीम के आरक्षक शिवा राज, सौरभ तिवारी, दीपक कनौजिया, मुकेश परिहार एवं पवन तिवारी ने बिना समय गंवाए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने पुलिस बल की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और संकट प्रबंधन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का प्राथमिक दायित्व है, और इस प्रकार की कार्रवाई उसी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

No comments:

Post a Comment