संभागीय बैठकों में होगी पत्रकार हितों पर चर्चा
जबलपुर।
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी एवं राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से 2 दिवसीय संभागीय दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पदाधिकारी 28 मार्च की सुबह 7 बजे जबलपुर से डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां डिंडोरी जिले की बैठक में स्थानीय पत्रकारों एवं पदाधिकारियों के साथ संगठन की गतिविधियों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव संदीप मिश्रा भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।
इसके पश्चात, शाम 4 बजे अमरकंटक में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां देशभर से आए पत्रकार प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। रात्रि में शहडोल जिले की बैठक में भी शामिल होकर स्थानीय इकाइयों से संवाद स्थापित करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन 29 मार्च को सुबह 10 बजे उमरिया जिले की बैठक तथा दोपहर 2 बजे अनूपपुर जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।
इस दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारी तहसील स्तर तक के पदाधिकारियों से संवाद कर जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय सम्मेलनों की रूपरेखा, संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही जमीनी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल पर भी विचार किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment