जबलपुर/सीधी। कक्षा चौथी की छात्रा सीवी पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय बन गई है।
सीवी पांडे के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं। उनकी माता दीपा दीक्षित पांडे और पिता राजेश पांडे ने शुरू से ही बेटी की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया और उसे बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया। परिवार के इसी शैक्षणिक माहौल का परिणाम है कि सीवी ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की।
परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सीवी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उनकी चाची प्रगति पांडे, चाचा राकेश पांडे एवं दादी सरस्वती पांडे एवं नानी डॉ हेमलता दीक्षित ने उसे आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस उपलब्धि पर सीवी पांडे ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी क्लास टीचर शालिनी तिवारी को देते हुए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन और क्लास टीचर की मेहनत के कारण ही वह यह सफलता अर्जित कर सकीं।
सीवी बचपन से ही एक होनहार और चंचल छात्रा रही है। उसकी खासियत यह है कि वह किसी भी प्रश्न का उत्तर तुरंत देने में सक्षम है, जिससे वह परिवार और शिक्षकों की प्रिय बनी हुई है। अपनी बड़ी बहन शताक्षी पांडे के साथ मिलकर उसने हमेशा पढ़ाई पर फोकस रखा, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।सी
सीवी की उपलब्धि पर उनकी नानी डॉ. हेमलता दीक्षित, मामा मामी अनुराग दीक्षित और वंदना दीक्षित के साथ भाई प्रथम दीक्षित ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई भीह
विशेष बात यह है कि सीवी पांडे ‘प्रथम टुडे’ परिवार से भी जुड़ी हुई हैं, जिससे यह उपलब्धि हमारे लिए और भी खास बन जाती है।
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भी सीवी को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीवी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे छोटी उम्र में भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
‘प्रथम टुडे’ परिवार सीवी पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।

No comments:
Post a Comment