प्रथम टुडे
जबलपुर। शहर में जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अधारताल पुलिस ने देर रात जुआ के फड़ पर छापा मारते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 हजार 700 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नबाम्बे स्कूल के सामने कटरा क्षेत्र में मकबूल के घर की छत पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम ईशा खान निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, इब्राहिम मंसूरी निवासी राजाबाबा की कुटी हनुमानताल, शेख अशफाक निवासी कटरा अधारताल, शेख मुस्ताक निवासी दुर्गानगर अधारताल, शेख अलीम निवासी मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी आजादनगर मोहरिया हनुमानताल, रहीश अहमद निवासी हुसैन नगर मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी अहमद नगर गोहलपुर, रमजान खान निवासी मोहरिया हनुमानताल, गुलाम वारिस निवासी मदार छल्ला हनुमानताल और मकबूल खान निवासी कटरा मस्जिद नबाम्बे स्कूल के पास अधारताल बताया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश के 52 पत्ते और 12 हजार 700 रुपये नगद जब्त करते हुए सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दीपक मंडलोई, प्रधान आरक्षक महेंद्र विष्ट, सुग्रीव तिवारी, प्रेमलाल, प्रताप धुर्वे, प्रदीप तिवारी और आरक्षक अभिनव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment