खनन माफिया की खुली गुंडागर्दी — तहसीलदार को डंपर चढ़ाने की धमकी - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, January 10, 2026

खनन माफिया की खुली गुंडागर्दी — तहसीलदार को डंपर चढ़ाने की धमकी

 


मानेगांव में अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान खनिज कारोबारी बिफरा, आरोपी रोहित जैन गिरफ्तार

मामले का वीडियो भी आया सामने

जबलपुर/बरगी।

जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मानेगांव के पास एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कलेक्टर के निर्देश पर औचक जांच कर रहे तहसीलदार रविंद्र पटेल को एक खनन कारोबारी ने खुलेआम डंपर चढ़ाने की धमकी दे दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की दबंगई साफ दिख रही है।

तीन डंपर रोके, रॉयल्टी दस्तावेज मांगते ही बढ़ा विवाद

तहसीलदार पटेल शुक्रवार देर शाम मानेगांव क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रेत से भरे तीन डंपरों को रोककर उनसे रॉयल्टी दस्तावेज दिखाने को कहा।

कागज न होने पर चालक ने वाहन मालिक और खनन कारोबारी रोहित जैन को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक बहस चली, लेकिन जैन ने रॉयल्टी दस्तावेज दिखाने से साफ इंकार कर दिया।

डंपर चढ़ा दो… जो होगा देखा जाएगा”

गुस्से में भरे रोहित जैन ने अपने ड्राइवर को तहसीलदार पर डंपर चढ़ा देने तक को कह दिया।

सरकारी अधिकारी को दी गई यह खुली धमकी न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है, बल्कि यह दर्शाती है कि अवैध खनन में शामिल गिरोह किस हद तक बेखौफ हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई—तीन डंपर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों डंपरों को जब्त कर लिया।

तहसीलदार पटेल की शिकायत पर आरोपी रोहित जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

शनिवार को पुलिस ने रोहित जैन को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वीडियो वायरल, प्रशासनिक अमले में रोष

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित जैन को तहसीलदार को धमकाते हुए देखा जा सकता है।

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे अधिकारियों के साथ इस तरह की धमकी ने पूरे प्रशासनिक अमले को हैरान कर दिया है।



No comments:

Post a Comment