क्राइम ब्रांच–खमरिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
प्रथम टुडे
जबलपुर।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर नकेल कसने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और थाना खमरिया की संयुक्त टीम ने अवैध सट्टा लिखते एक सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ते हुए 7,390 रुपये नकद एवं सट्टा पर्चियां जप्त की हैं।
एसपी के आदेश पर विशेष निगरानी
एसपी द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को संगठित सट्टा-जुआ संचालकों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
एसबीआई एटीएम के पास चल रहा था अवैध सट्टा
थाना प्रभारी खमरिया श्रीमती सरोजनी टोप्पो ने बताया कि 9 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाना स्थित एसबीआई एटीएम के सामने चंदन ठाकुर नामक व्यक्ति अवैध सट्टा पट्टी लिख रहा है।
सूचना पर खमरिया थाना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आसपास खड़े कुछ लोग मौके से भाग निकले, लेकिन सट्टा लिख रहा व्यक्ति पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी ने बताया—‘गुड्डू उर्फ जय कुमार देता था 500 रुपये रोज’
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम
चंदन ठाकुर पिता रामप्रसाद ठाकुर, उम्र 40 वर्ष निवासी घाना बताया।
उसने स्वीकार किया कि वह गुड्डू उर्फ जय कुमार चौधरी निवासी सोनपुर के कहने पर सट्टा लिखता है और इसके बदले उसे 500 रुपये प्रतिदिन मिलते थे।
पुलिस ने चंदन के कब्जे से
4 नग सट्टा पट्टी
नगद 7,390 रुपये
जप्त किए।
मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ
धारा 4(क) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने में इन अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
उप निरीक्षक नितिन पांडे, चौकी प्रभारी डुमना
प्रधान आरक्षक आरती
आरक्षक रामचरण
आरक्षक रजनीश
अपराध शाखा थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार

No comments:
Post a Comment