मकर संक्रांति पर बनेगा सूर्य–अरुण का शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, तीन राशियों की बदलेगी किस्मत - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, January 10, 2026

मकर संक्रांति पर बनेगा सूर्य–अरुण का शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, तीन राशियों की बदलेगी किस्मत

 


प्रथम टुडे 


जबलपुर।पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही ग्रह गोचर में महत्वपूर्ण परिवर्तन शुरू हो जाएंगे। इसी क्रम में 17 जनवरी 2026 की रात 10:25 बजे सूर्य और वृषभ राशि में स्थित अरुण ग्रह (यूरेनस) के बीच 120 डिग्री का विशेष संबंध बनेगा, जिसे ज्योतिष में नवपंचम राजयोग कहा जाता है। यह योग करियर में उन्नति, प्रतिष्ठा वृद्धि और अचानक आर्थिक लाभ के प्रबल संकेत देता है।

इस संयोग की खासियत यह भी है कि अरुण एक राशि चक्र पूरा करने में लगभग 84 वर्ष का समय लेता है, ऐसे में इसका सूर्य के साथ नवपंचम कोण बनाना दुर्लभ माना जाता है। इस समय मकर राशि में पहले से ही बुध और शुक्र की उपस्थिति बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ योगों को भी सक्रिय कर देगी।

ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय तीन राशियों—मेष, कन्या और मकर—के लिए परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। इन जातकों के लिए यह अवधि जीवन के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति लेकर आ सकती है।

मेष राशि – करियर में मजबूत उछाल, आर्थिक लाभ के प्रबल योग

सूर्य–अरुण नवपंचम योग मेष राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा।

करियर में लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाएगी।

पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत मजबूत रहेंगे।

कार्यस्थल पर प्रदर्शन की सराहना होगी और अधिकारी प्रभावित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं या प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में सफलता का योग बनेगा।

निवेश, शेयर बाज़ार और ट्रेडिंग से लाभ मिलने की संभावना।

परिवार में सुखद वातावरण बनेगा, संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

दांपत्य और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या राशि – लक्ष्य प्राप्ति, आर्थिक मजबूती और नई संभावनाएं

यह योग कन्या राशि के जातकों के लिए उपलब्धियों के द्वार खोल सकता है।

ठोस योजनाओं और रणनीतियों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

व्यापार में वृद्धि और मुनाफे के नए अवसर मिलेंगे।

नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव या महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्राप्त हो सकती हैं।

सोच-समझकर किए गए निवेश से दीर्घकालिक लाभ संभव।

संतान से जुड़ी समस्याएँ दूर होंगी।

वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और भरोसा बढ़ेगा।

मकर राशि – भाग्य का साथ, अचानक लाभ और करियर में सकारात्मक बदलाव

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश और अरुण के साथ नवपंचम योग मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा।

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे।

अचानक धन लाभ या पुराने निवेश से फायदा संभव।

नौकरी बदलने या करियर में नई दिशा तलाशने वालों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

व्यापार में विस्तार, नए अनुबंध और आर्थिक लाभ की संभावनाएँ।

पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ की स्थिति बन सकती है।

आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक रूप से सकारात्मकता का संचार होगा।

✍️ चंद्रशेखर शर्मा

No comments:

Post a Comment