कोका-कोला फैक्ट्री के पीछे किशोरी की चाकू से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार : हुई परेड - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, January 10, 2026

कोका-कोला फैक्ट्री के पीछे किशोरी की चाकू से हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार : हुई परेड

 

प्रथम टुडे 

जबलपुर।अधारताल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक वारदात में 19 वर्षीय युवती रिचा रजक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई पूरी वारदात

जानकारी के अनुसार, घटना 8 जनवरी की शाम करीब 6:20 बजे कोका-कोला कम्पनी के पीछे स्थित सड़क पर हुई।

पीड़िता की माँ राजकुमारी रजक (40 वर्ष), निवासी इमलिया प्रेमनगर नई बस्ती, ने पुलिस को बताया कि वह अंशुल नमकीन फैक्ट्री में काम करती हैं। शाम को उनकी बेटी रिचा अपनी सहेलियों पूजा ठाकुर और पूजा कोल के साथ घर लौट रही थी।

मार्ग में साहिल रजक और अजय भूमिया मिले। आरोप है कि साहिल ने रिचा की हत्या करने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रिचा के गले, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही राजकुमारी रजक मौके पर पहुँचीं और अपनी बेटी को गंभीर हालत में पाया। पुलिस ने घायल रिचा को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया। लेकिन अस्पताल में कुछ देर बाद ही रिचा की मृत्यु हो गई।

मौके पर पहुँचे अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई।

मौके पर पहुँचे–

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह

नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव

वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. नीता जैन

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

SP ने दिया तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश, गठित हुई स्पेशल टीम

हत्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद थाना अधारताल प्रभारी प्रवीण कुम्हरे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों का पता लगाया और

साहिल रजक (22 वर्ष) एवं अजय भूमिया (22 वर्ष) को

नेहरू नगर पहाड़ी, पवार हाउस के पीछे आईसीएमआर के पास, थाना गढ़ा क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया।

दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर 10 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इन अधिकारियों की रही उल्लेखनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना अधारताल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

विशेष रूप से–

थाना प्रभारी प्रवीण कुम्हरे

उप निरीक्षक दीपक मंडलोई

उप निरीक्षक शशिकांत

आरक्षक सुरजीत, अनिल शर्मा, महेश



No comments:

Post a Comment