मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, January 10, 2026

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 



चुराया हुआ मोबाइल, 8 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी फरार

जबलपुर।

जिले में बढ़ते चोरी एवं नकबजनी के मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटंगी पुलिस ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी गया एक मोबाइल फोन, 8 हजार रुपए नकद और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एक अन्य साथी आरोपी की तलाश जारी है।

शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

18 नवंबर को ग्राम बघोड़ा निवासी कृष्ण कुमार पटेल ने थाना कटंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बेलखाड़ू में उसकी ‘संकट मोचन मोबाइल’ नाम से दुकान है। 13 नवंबर की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया था। 14 नवंबर की रात करीब 3.15 बजे पड़ोसी शरद बर्मन ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला है।

शिकायतकर्ता जब दुकान पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला और काउंटर से एक मोबाइल फोन तथा 80–85 हजार रुपए नकद गायब थे। इस पर पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

सूरतलाई क्षेत्र में दबिश, दो आरोपी पकड़े गए

मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक लाल रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ सूरतलाई के खाली मैदान में वनप्लस मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों युवकों को पकड़ लिया

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बताए:

1. रमन विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी चौपाटी मोहल्ला, पाटन / हाल- बाजरंग नगर, माढ़ोताल

2. ऋषि राय (36 वर्ष), निवासी ग्राम जमुनिया, थाना कटंगी

तलाशी में रमन के कब्जे से एक वनप्लस मोबाइल बरामद हुआ।

चोरी की वारदात कबूली, नगदी बरामद

सख्ती से पूछताछ करने पर रमन ने स्वीकार किया कि उसने ऋषि राय और अपने एक अन्य साथी अंकित ठाकुर के साथ मिलकर नवंबर माह में बेलखाड़ू स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोरी किए गए रुपए तीनों ने आपस में बाँट लिए थे, जिनमें से कुछ रुपए खर्च भी कर दिए गए।

आरोपियों की निशानदेही पर रमन से 5 हजार और ऋषि से 3 हजार रुपए नकद तथा घटना में उपयोग की गई लाल रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई। तीसरा आरोपी अंकित ठाकुर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

रमन पर पहले से दर्ज हैं 4 मामले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रमन विश्वकर्मा पर पहले से चोरी के चार प्रकरण दर्ज हैं।

टीम ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

दोनों आरोपियों को पकड़ने और चोरी गए सामान की बरामदगी में थाना प्रभारी कटंगी पूजा उपाध्याय, चौकी प्रभारी बेलखाड़ू उपनिरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक गेंदा लाल विश्वकर्मा, आरक्षक गगन राय, आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह और आरक्षक रूपेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment