प्रथम टुडे | सच की बात सब के साथ | जबलपुर
भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम में मंगलामुखी समाज द्वारा आयोजित सुहगलैं का पारंपरिक वार्षिक कार्यक्रम इस वर्ष भी शांति और श्रद्धा के माहौल में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन लगातार 11वें वर्ष आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
किन्नर समाज की प्रमुख बहनों ने किया आशीर्वाद प्रदान
कार्यक्रम का संचालन व आयोजन मंगलामुखी समाज की प्रमुख—
हीरा दीदी केट, सर्मा दीदी, पूजा दीदी ,कामनी दीदी
के नेतृत्व में हुआ।
आयोजन में विशेष रूप से उन महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई, जिन्हें विवाह के बाद अब तक मातृत्व का सुख प्राप्त नहीं हो पाया है। आयोजक बहनों ने परंपरा के अनुसार महिलाओं को चावल, सिक्का और आशीर्वाद देकर उनके सुख, स्वास्थ्य और संतान प्राप्ति की मंगलकामनाएँ कीं।
भंडारे में शामिल हुईं सभी सुहगलैं
सुहगलैं की रस्म पूरी होने के बाद आश्रम परिसर में भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सभी माता-बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल ने महिलाओं को
गुड़,चना,पान तथा सुहगलैं का पारंपरिक सामान
वितरित किया। उनकी इस सेवा और सहयोग की सभी उपस्थित महिलाओं ने सराहना की।
भेड़ाघाट में भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संगम
कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में भक्ति संगीत, मंगल गीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों का वातावरण बना रहा। स्थानीय महिलाओं ने इसे एक सकारात्मक सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि ऐसा आयोजन न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि मातृत्व की प्रतीक्षा कर रहीं महिलाओं को भावनात्मक और सामाजिक समर्थन भी देता है।

No comments:
Post a Comment