प्रथम टुडे — सच की बात सबके साथ🔸
जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित श्री बगलामुखी सिद्ध शक्तिपीठ में आज मां बगलामुखी का वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार और भोग की तैयारियां शुरू हो गईं।
पीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मचारी स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज ने बताया कि मां बगलामुखी साधकों के कष्टों का निवारण करने वाली और भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाली देवी मानी जाती हैं। दर्शन मात्र से कल्याणकारी ऊर्जा का अनुभव होता है।
आज भव्य शोभायात्रा
दोपहर बाद मां की अष्टधातु की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पीले पुष्पों की विशेष साज-सज्जा, भजन-कीर्तन और भक्तों की बड़ी संख्या शामिल रहेगी। शाम को पंच आरती और विशेष पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होने वाले हैं, जिनमें—
सांसद आशीष दुबे कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ,महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, संदीप जैन गुड्डा, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे पंडा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
हजारों भक्तों के शामिल होने की उम्मीद
पूरी शोभायात्रा ब्रह्मचारी स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज के नेतृत्व में निकलेगी। आयोजकों का कहना है कि इस बार पाटोत्सव में हजारों भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यवस्था समिति द्वारा सुरक्षा, सफाई और पार्किंग की विशेष तैयारियां की गई हैं।

No comments:
Post a Comment