सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं
प्रथम टुडे | सच की बात सब के साथ
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कुछ दिनों से एक ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जिसने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को चौंका दिया है। नंदपुर खुर्द गांव के एक प्राचीन हनुमान मंदिर में एक स्ट्रीट डॉग लगातार 6 दिन तक परिक्रमा करता दिखाई दिया। कुत्ते का यह व्यवहार देखकर लोग इसे चमत्कार मानने लगे और बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने लगे।
गांव में फैल गई चर्चा, लोग दूर-दूर से आने लगे
करीब दो हजार आबादी वाला नंदपुर खुर्द गांव सदियों पुराने हनुमान मंदिर के लिए जाना जाता है। 12 जनवरी की सुबह जब कुछ श्रद्धालु नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति के चारों तरफ परिक्रमा कर रहा है।
पहले लोगों को लगा कि कुत्ता कुछ देर में रुक जाएगा, लेकिन वह लगातार चक्कर लगाता रहा। घंटों बीतने के बाद भी कुत्ता नहीं रुका तो यह घटना चर्चा का विषय बन गई और देखने वालों की भीड़ बढ़ने लगी।
श्रद्धालुओं ने भैरव बाबा का रूप मानकर शुरू की श्रद्धा
कई लोगों ने कुत्ते की हरकत को दिव्य संकेत बताते हुए उसे भैरव बाबा का स्वरूप मानना शुरू कर दिया। कई श्रद्धालु कुत्ते के सामने माथा टेकते दिखे, तो कुछ लगातार वीडियो भी बनाते रहे।
पशु विभाग की जांच में कुत्ता पूरी तरह स्वस्थ निकला
ग्रामीणों ने एहतियातन पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते की पूरी तरह जांच की।
डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता बिल्कुल स्वस्थ है और उसे किसी तरह की बीमारी या आक्रामकता के संकेत नहीं मिले।
दूसरे मंदिर में भी की परिक्रमा
दो दिन तक हनुमान मंदिर में रुकने के बाद कुत्ता पास ही स्थित नंदलाल मंदिर पहुंच गया, जहां उसने मां दुर्गा की प्रतिमा के चारों ओर परिक्रमा शुरू कर दी। यहां भी वह लगातार कई घंटों तक राउंड लगाता रहा।
इस दौरान गांव में और भी अधिक भीड़ जुटने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता मंदिरों से बाहर नहीं जा रहा था और शांत मुद्रा में पूजा स्थल के पास ही बैठा रहता था।
लगातार 6 दिन तक जारी रही परिक्रमा
कुत्ते की परिक्रमा लगातार 6 दिन तक रुक-रुक कर चलती रही। 6वें दिन दोपहर बाद उसने परिक्रमा करना बंद कर दिया और दुर्गा मंदिर के पास चुपचाप बैठ गया।
इसके बाद भी वह गांव से बाहर नहीं गया और मंदिरों के इर्द-गिर्द ही देखा गया
मंदिर परिसर में जुटी भीड़, मेले जैसा माहौल
पुजारी और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी।
लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं और पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए गांव में मेले जैसा माहौल बन गया है।

No comments:
Post a Comment