अवैध शराब के 23 आरोपी पकड़े, 20 चाकू सहित 7 युवक भी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जबलपुर।
अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए पुलिस द्वारा संचालित की गई विशेष कांबिंग गश्त में शहर-देहात पुलिस और क्राइम ब्रांच को उल्लेखनीय सफलता मिली है। कार्रवाई 10 जनवरी की रात 9 बजे शुरू होकर 11 जनवरी की देर रात तक जारी रही।
कई वर्षों से फरार आरोपियों की धरपकड़
कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने शहर और देहात क्षेत्रों में दबिश देकर—
113 गैर-म्यादी वारंट
68 जमानती वारंट
तामील किए।
कुल 268 वारंट तामील किए गए और 75 वारंटी गिरफ्तार हुए। इनमें कई आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचते फिर रहे थे।
अवैध शराब के कारोबार पर भी कार्रवाई
अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में पुलिस टीमों ने अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर—
23 आरोपी गिरफ्तार
16 लीटर कच्ची शराब
79 पाव देशी-विदेशी शराब
जप्त की।
20 चाकू सहित 7 युवक गिरफ्तार — क्राइम ब्रांच की प्रमुख भूमिका
अवैध हथियारों पर कार्रवाई में क्राइम ब्रांच और संबंधित थानों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर 7 युवकों को पकड़ा। इनके पास से कुल 20 चाकू/बटनदार चाकू/चाइना नाइफ बरामद हुए। संबंधित थानों द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
प्रमुख गिरफ्तारियां
हनुमानताल थाना : मदार टेकरी कब्रिस्तान क्षेत्र से मजीद शॉ (18) से 7 चाकू
अधारताल थाना : रावण पार्क के पास राहुल उर्फ टिंकू रैकवार (20) से 10 चाकू
ओमती थाना : कलेक्ट्रेट गेट के पास राशिद (20) से 1 चाकू
तिलवारा थाना : बरगी हिल्स रोड पर मनीष पटेल (36) से बका नुमा चाकू
ग्वारीघाट थाना : साकेत धाम से अजय यादव (20) से बटनदार चाकू
कैंट थाना : आरसी ग्राउंड क्षेत्र से दिव्यम स्वामी (18) से 1 चाकू
लार्डगंज थाना : कछपुरा क्षेत्र में सुमित केट (23) से 1 चाकू
क्राइम ब्रांच की सक्रिय सहभागिता,अभियान में क्राइम ब्रांच के
कैलाश मिश्रा (सहायक उप निरीक्षक),,नरेश पासी (सहायक उप निरीक्षक),,राजेश पांडेय (प्रधान आरक्षक),रुस्तम अली, अखिलेश पांडेय और गोविंद राय (आरक्षक)की भूमिका उल्लेखनीय रही।
थाना टीमों द्वारा देर रात चेकिंग
कांबिंग गश्त के दौरान थानों की टीमों ने—
सक्रिय बदमाशों की जांच
देर रात आने-जाने वालों की रोक-टोक
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखाना में विशेष चेकिंग
संदिग्ध वाहनों की तलाशी
जैसी कार्रवाई की।

No comments:
Post a Comment