ओमती में युवक पर चाकू से हमला: पुलिस ने तीनों आरोपियों को चंद घंटों में दबोचा, भय खत्म करने निकाला आरोपियों का जुलूस - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, January 12, 2026

ओमती में युवक पर चाकू से हमला: पुलिस ने तीनों आरोपियों को चंद घंटों में दबोचा, भय खत्म करने निकाला आरोपियों का जुलूस

 


प्रथम टुडे | सच की बात सबके साथ | जबलपुर

ओमती थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुई चाकूबाजी की वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आरोपियों का घटनास्थल पर जुलूस भी निकाला, ताकि क्षेत्र में बनाए गए भय को समाप्त किया जा सके।

थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे धरतीपुर निवासी अनमोल सोनकर उर्फ सब्बू पर तीन युवकों—आर्यन सोनकर, आकाश सोनकर और साजन सोनकर—ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में अनमोल गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या प्रयास) का प्रकरण दर्ज किया।

बघेल ने बताया कि हमले के बाद पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आज आरोपियों को उस स्थान पर लेकर गई, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें क्षेत्र में घुमाया, ताकि लोगों के मन में अपराधियों का जो भय बना था, वह खत्म हो सके और पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश भी पहुंचे।

जबलपुर में बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए ओमती पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में एक कड़ा कदम मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए हर अपराधी पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment