मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, January 11, 2026

मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार



8 किलो 43 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 4 लाख रुपये और 2 मोबाइल जप्त

प्रथम टुडे

जबलपुर।जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई में 8 किलो 43 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के तहत चल रही कार्रवाई के क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

संदिग्ध गतिविधि देख पकड़ा गया दोनों को

थाना प्रभारी माढ़ोताल वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 10 जनवरी को पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान दीनदयाल चौक, माढ़ोताल तालाब शंकर मंदिर के पास पहुंची। वहां दो युवक काले और कत्थई रंग के पिट्ठू बैग लिए बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों असहज होकर अपने बैग छिपाने लगे, जिससे संदेह हुआ।

घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उन्होंने अपने नाम अंकित रैकवार (19), निवासी फकीरचंद अखाड़ा हनुमानताल एवं किशन मलिक (26), निवासी पावर हाउस के पास संजय नगर अधारताल बताए।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 1-1 मोबाइल और उनके बैग से 4-4 पैकेट गांजा मिला। तौल में कुल 8 किलो 43 ग्राम गांजा निकला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई।

दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

टीम की सराहनीय भूमिका

आरोपियों को पकड़ने और कार्रवाई को सफल बनाने में निम्न पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—

उप निरीक्षक विजय पुष्पकार ,सहायक उप निरीक्षक बेनीराम ,प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले ,आरक्षक राहुल सिंह, निखलेश, अनिल ,क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी,प्रधान आरक्षक राजेश पांडेय, रुस्तम अली, अखिलेश पांडेय,आरक्षक गोविंद राय,साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी,आरक्षक नीरज उपाध्याय

No comments:

Post a Comment