जबलपुर का करवा चौथ — मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर महिलाओं ने किया चंद्रमा का दर्शन - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, October 11, 2025

जबलपुर का करवा चौथ — मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर महिलाओं ने किया चंद्रमा का दर्शन

 


ग्वारीघाट, हनुमानताल से लेकर फ्लाईओवर तक दिखी आस्था की छटा

प्रथम टुडे  जबलपुर।
सुहागिनों का पावन पर्व करवा चौथ शनिवार को पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्वारीघाट, हनुमानताल, सरस्वतीघाट और अन्य तालाबों के किनारे महिलाओं की भीड़ उमड़ी, वहीं इस बार एक अलग दृश्य शहर में देखने को मिला —
महिलाओं ने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज पर भी अपने पतियों के साथ चंद्रमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की।

फ्लाईओवर बना श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र

जबलपुर का यह विशाल फ्लाईओवर रात को रोशनी से जगमगा रहा था। जैसे ही चंद्रमा का उदय हुआ, महिलाएं सजधजकर चलनी और थाली लेकर पहुंचीं और चंद्रमा को देखकर पति के दीर्घायु होने की कामना की।
कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ भी वहां उपस्थित थीं। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति और उल्लास से भरा नजर आया।

 पारंपरिक पूजा, आधुनिक स्थल

जहां एक ओर पारंपरिक घाटों पर मंत्रोच्चारण और व्रत कथा का माहौल था, वहीं फ्लाईओवर पर महिलाओं ने आधुनिक परिवेश में भी परंपरा को जीवंत रखने का संदेश दिया।
कई लोगों ने कहा कि खुला आसमान, साफ दृश्य और सुरक्षा व्यवस्था के कारण फ्लाईओवर से चांद का नजारा बेहद मनमोहक था।

 प्रशासन और पुलिस रही मुस्तैद

त्योहार को देखते हुए पुलिस और नगर निगम की टीमों ने ग्वारीघाट, हनुमानताल और फ्लाईओवर पर विशेष व्यवस्था की थी ताकि भीड़भाड़ में कोई असुविधा न हो।

No comments:

Post a Comment