प्रेम प्रसंग में रची साजिश, दोस्त को जंगल बुलाकर बेरहमी से हत्या - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, September 6, 2025

प्रेम प्रसंग में रची साजिश, दोस्त को जंगल बुलाकर बेरहमी से हत्या

 

बरगी पुलिस ने चेन्नई से लौटते ही चार आरोपियों को दबोचा

 प्रथम टुडे जबलपुर। 

थाना बरगी क्षेत्र में हुई जघन्य अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते की गई इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सटीक सुराग और लगातार की गई पुलिस कार्रवाई से यह सनसनीखेज मामला सुलझ सका।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सचिन यादव पिता सुनेर यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी कुडो बुधवारा थाना घंसौर जिला सिवनी
  2. ददुआ उर्फ बृजलाल उर्फ बृजेश पिता भीकम इनवाती, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुडो बुधवारा थाना घंसौर जिला सिवनी
  3. बिहारी उर्फ आशीष पिता शुक्ला धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुडो बुधवारा थाना घंसौर जिला सिवनी
  4. शिवदीन उड़के पिता मंगल सिंह उड़के, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम ईश्वरपुर थाना घंसौर जिला सिवनी

घटना का खुलासा

20 अगस्त 2025 को ग्राम बरगीनगर घंसौर रोड निवासी 71 वर्षीय किशोर सिंह यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि ग्राम बींझा मोड़ के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच में मृतक की पहचान सतेन्द्र उड़के (उम्र 19 वर्ष, निवासी कुडो बुधवारा, घंसौर, जिला सिवनी) के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि 15 अगस्त को सतेन्द्र अपने दोस्तों ददुआ और सचिन यादव के साथ घर से मंडला जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिजनों ने थाना घंसौर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस ने जब संदेही सचिन यादव से पूछताछ की तो उसने बताया कि सतेन्द्र का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती के भाई आशीष उर्फ बिहारी ने इस संबंध का विरोध करते हुए अपने दोस्तों ददुआ, शिवदीन और अन्य के साथ मिलकर सतेन्द्र की हत्या की योजना बनाई।

15 अगस्त को ददुआ ने सतेन्द्र को जंगल बुलाया। वहां आरोपियों ने पहले उसका गला घोंटा, फिर लोहे के धारदार कड़े से गला रेत दिया और चेहरा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कलकुही घाटी में छिपा दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अजल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगी जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच में पता चला कि घटना के बाद आरोपी चेन्नई भाग गए थे। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में लगी रहीं। 5 सितम्बर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चेन्नई से नागपुर लौट रहे हैं। इस पर पुलिस ने नागपुर रोड पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

लिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार कड़ा, पत्थर, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

अंधी हत्या का पर्दाफाश करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बरगी जितेन्द्र पाटकर, चौकी प्रभारी बरगी नगर उप निरीक्षक सरिता पटैल, उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र उइके, आरक्षक सतमन, सुधीर कुमार सिंह, अजय शर्मा, शेर सिंह बघेल, मुकेश डेहरिया, मयंक चौरसिया, सतेन्द्र मरावी, दुर्गेश झारिया, विपुल कुमार सिंह तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी और अरविन्द की विशेष भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment