महापौर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद, लगाए गंभीर आरोप - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, August 21, 2025

महापौर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद, लगाए गंभीर आरोप

विकास कार्यों को बताया खोखला, कहा—जनता परेशान है, महापौर खुद की पीठ थपथपा रहे हैं


प्रथम टुडे |जबलपुर], 21 अगस्त 2025:
नगर निगम परिषद में गुरुवार को एक बार फिर सियासी गर्मी तेज हो गई, जब कांग्रेस पार्षद दल महापौर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर पर विकास कार्यों के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियां महज दिखावा हैं और जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर हैं।

धरने का नेतृत्व कर रहे नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि “शहर की सड़कों का बुरा हाल है, हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं। आने वाले प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र शहर की सड़कों की हालत और भी चिंता का विषय है, लेकिन महापौर को ये कुछ दिखाई नहीं देता। वह केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और विकास का झूठा प्रचार कर रहे हैं।”

मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। “विकास के नाम पर जो भी बजट आता है, उसकी खुलकर बंदरबांट हो रही है। अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के पैसों की होली खेली जा रही है,” उन्होंने कहा।

चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से वेतन, लेकिन डोर ट डोर  कर्मचारी को नहीं मिला भुगतान

धरने में पार्षद अयोध्या तिवारी ने भी नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “नगर निगम को चुंगी क्षतिपूर्ति के रूप में जो भारी भरकम राशि मिल रही है, उसका इस्तेमाल अधिकारियों और कर्मचारियों की महावारी (मंथली) पेमेंट में तो हो रहा है, लेकिन डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले हेल्परों और ड्राइवरों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है।”

तिवारी ने सवाल उठाया कि “वो गरीब कैसे अपने परिवार का गुज़ारा कर रहे हैं? बच्चों की पढ़ाई कैसे हो रही है? इन बातों की किसी को फिक्र नहीं। लेकिन महापौर लगातार झूठे दावों और योजनाओं के सपने जनता को दिखाने में व्यस्त हैं।”

मुख्यमंत्री से मिलने की चेतावनी, न मिलने पर काले झंडे दिखाने का ऐलान

धरने के दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने ऐलान किया कि यदि आगामी 23 अगस्त को मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनने के लिए मिलने का समय नहीं दिया, तो उसी दिन जब मुख्यमंत्री शहर में एक फ्लाईओवर का उद्घाटन करने आएंगे, कांग्रेस पार्षद उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

कांग्रेस पार्षदों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ शुरुआत है, अगर नगर निगम प्रशासन और सरकार ने शहर की जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

करने में यह पार्षद रहे शामिल 

गुड्डू नबी, संतोष दुबे , जितेंद्र ठाकुर, गुलाम हुसैन, सफीक हीरा, के अलावा अन्य कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य शामिल थे



No comments:

Post a Comment