जबलपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Friday, August 15, 2025

जबलपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने फहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को किया गया सम्मानित


प्रथम टुडे बलपुर। 

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई। जगह-जगह ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। सरकारी, गैर-सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों में विशेष आयोजन हुए। मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मुख्य समारोह: पुलिस परेड ग्राउंड

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण के उपरांत भव्य परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रमुख अतिथि एवं अधिकारी:

  • महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू
  • सांसद आशीष दुबे
  • नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज
  • कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय
  • अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बेस्ट परेड, बेस्ट एनसीसी कैडेट, व अन्य विशिष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 

कलेक्ट्रेट में  शान से फहरा तिरंग

जबलपुर कलेक्टरेटकलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा 15 अगस्त की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया गया, इस मौके पर दीपक सक्सेना ने सभी अधिकारी एवं शहर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी 

नगर निगम जबलपुर का आयोजन

नगर निगम कार्यालय में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा झंडा फहराया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की परेड द्वारा सलामी दी गई। महापौर ने स्वयं परेड का निरीक्षण किया।

उपस्थित अधिकारी:

  • नगर निगम कमिश्नर प्रीतियादव
  • अध्यक्ष रिंकू विज
  • एमआईसी के सभी सदस्य

इसके पश्चात महापौर एवं अधिकारियों द्वारा सुभद्राकुमारी चौहान, महाराणा प्रताप, एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया

जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA)

संभागीय कमिश्नर धनंजय सिंह भदोरिया ने जबलपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सीईओ एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्राधिकरण परिसर में भी देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।


रेलवे विभाग का मुख्य समारोह

रेलवे का मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया। रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एनसीसी छात्रों द्वारा भव्य परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। समारोह में देश के प्रति समर्पण और सेवा भावना का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

शहरभर में रही देशभक्ति की धूम

शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और मोहल्लों में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह देशभक्ति गीत, झांकियां, परेड, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

No comments:

Post a Comment