नई दिल्ली, 15 अगस्त 2025 | प्रथम टुडे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 12वीं बार दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक भाषण में उन्होंने मिशन सुदर्शन चक्र, राष्ट्र की सुरक्षा, घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, नई रोजगार योजनाएं, सेमीकंडक्टर और क्लीन एनर्जी जैसे कई प्रमुख विषयों पर बड़े ऐलान किए।
राष्ट्रीय सुरक्षा: 'मिशन सुदर्शन चक्र' और डेमोग्राफिक बदलाव पर सख्ती
पीएम मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए 2035 तक सभी अहम स्थलों को टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा।
श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र की उपमा देते हुए उन्होंने 'मिशन सुदर्शन चक्र' की घोषणा की, जो एक शक्तिशाली वेपन सिस्टम होगा।
घुसपैठ और डेमोग्राफिक बदलावों को लेकर हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन की भी घोषणा की गई।
तक
सेमीकंडक्टर उत्पादन में तेजी: इस साल के अंत तक भारत में बनी चिप्स बाजार में आएंगी।
स्पेस सेक्टर, जेट इंजन निर्माण, और डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन की घोषणा की गई।
क्लीन एनर्जी लक्ष्य 2030 से पहले 2025 में ही हासिल, 10 नए परमाणु रिएक्टर शुरू।
युवा और रोजगार: 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना'
₹1 लाख करोड़ की नई योजना शुरू, जिसमें निजी कंपनियों में पहली नौकरी पाने वालों को ₹15,000 की सहायता।
3.5 करोड़ युवाओं को इससे लाभ होने की उम्मीद।
महिला सशक्तिकरण: 'लखपति दीदी' और 'नमो ड्रोन दीदी'
तीन करोड़ 'लखपति दीदी' का लक्ष्य जल्द पूरा होगा, दो करोड़ महिलाएं पहले ही बन चुकी हैं।
महिला स्टार्टअप और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर।
स्वास्थ्य और जीवनशैली: मोटापा चिंता का विषय
पीएम ने ओबेसिटी को बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या बताया और तेल की खपत घटाने की सलाह दी।
संस्कृति, भाषा और विरासत संरक्षण
मराठी, असमिया, बांग्ला, पाली, प्राकृत को क्लासिकल भाषा का दर्जा दिया गया।
ज्ञान भारतम योजना के तहत पुरानी पांडुलिपियों और ग्रंथों को डिजिटाइज करने का ऐलान।
किसान और ग्रामीण भारत
पीएम धनधान्य कृषि योजना शुरू, 100 पिछड़े जिलों की खेती में सुधार का लक्ष्य।
पशुपालकों, मछुआरों के हितों की रक्षा का वादा: "मोदी दीवार बनकर खड़ा रहेगा"।
औद्योगिक और कर सुधार
नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स दिवाली तक लागू होंगे, जिससे रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती।
टास्क फोर्स का गठन जो छोटे उद्योगों के लिए पॉलिसी में बदलाव लाएगी।
No comments:
Post a Comment