अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब तथा बिना नम्बर की एक्सिस जप्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Sunday, August 24, 2025

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब तथा बिना नम्बर की एक्सिस जप्त

 

प्रथम टुडे जबलपुर 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 300 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

थाना रांझी प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 23-8-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक डार्क ग्रे रंग की एक्सिस में अवैध शराब लेकर रिछाई मढ़ई तरफ से सेक्टर 1 व्हीकल फैक्ट्री के टूटे हुए खंडहर क्वाटर होते हुए बजरंग नगर रांझी तरफ आने वाला है। सूचना पर मुखबिर के बताए अनुसार व्हीकल स्टेट सेक्टर 1 के खंडहर क्वाटर के पास दबिश दी गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिये का युवक बिना नम्बर की ग्रे रंग की एक्सिस में सामने बैग रखे आता दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम राज उरई पिता राजेश उरई उम्र 19 वर्ष निवासी नवीन दुर्गा मंदिर गोपाल आटा चक्की के पास चांदमारी तलैया घमापुर बताया।

तलाशी लेने पर एक्सिस में रखे दोनों बैगों में 300 पाव देशी शराब, कीमत लगभग 15 हजार रुपये की, बरामद हुई।
आरोपी राज उरई के कब्जे से 300 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी राज उरई के विरुद्ध मारपीट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध पंजीबद्ध हैं।

उल्लेखनीय भूमिका:
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त युवक को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक गनपत सिंह, आरक्षक आलोक, चेतेन्द्र, रवि पंचेश्वर, गौरव यादव की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment