गोवा में हैरान करने वाली घटना, तीन नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, June 12, 2025

गोवा में हैरान करने वाली घटना, तीन नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म

 


 प्रथम टुडे -++गोवा में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। तीनों लड़कियों से रेप के आरोप उनके नाबालिग दोस्तों पर ही लगा है, जिन्होंने लड़कियों का होटल में बर्थडे पार्टी में बुलाया था। तीनों लड़कियों में से 2 लड़कियां बहनें हैं और तीसरी उनकी सहेली है। मामला उजागर होते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके 2 आरोपियों को दबोच लिया। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15, 13 और 11 साल बताई जा रही है। आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है।

 पास्को एक्ट रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज 

पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल में एंट्री का रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को सबूत के तौर पर इकट्ठा कर लिया है। होटल मालिक हरियाणा का निवासी बताया गया है, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि इसने नाबालिग लड़कियों को उनके माता-पिता की सहमति और जांच के बिना होटल में रहने की अनुमति दी थी।

आरोपी ने बुक किया था होटल में कमरा

प्राथमिक जांच के अनुसार, बर्थडे और ईद का जश्न मनाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को होटल में बुलाया गया था। मुख्य आरोपी 15 वर्षीय पीड़िता का दोस्त (19) है, जिसने कलंगुट के एक होटल में कमरा बुक किया था। उसने ही अपनी प्रेमिका को उसका बर्थडे मनाने के लिए होटल में बुलाया था, जहां नाबालिग प्रेमिका अपनी 13 साल की बहन और 11 साल की सहेली को लेकर आई थी। तीनों नाबालिग लड़कियां रातभर होटल में रुकीं।

 सोशल मीडिया में हुई थी दोस्ती

उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी लड़के से दोस्ती हुई थी। दोनों चैटिंग करते थे और बात करते-करते अच्छे दोस्त बन गए। पिछले हफ्ते उसने ईद मनाने के लिए बुलाया था और उसका बर्थडे भी था, इसलिए वह उससे मिलने के लिए होटल में चली गई, लेकिन वहां उसने और उसके दोस्त ने तीनों लड़कियों के साथ संबंध बनाए। विरोध करने पर दोनों लड़कों ने बदनामी और गंभीर परिणाम झेलने की धमकी दी।

No comments:

Post a Comment