प्रथम टुडे जबलपुर :-- केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा '11 साल - संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जबलपुर ग्रामीण जिले की कार्यशाला रानीताल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई।
इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल ने की। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष रानू तिवारी ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से आगामी कार्ययोजना को विस्तार से समझाया।
वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन महामंत्री राजेश दाहिया ने किया और आभार डॉ. सुभाष तिवारी ने व्यक्त किया।
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, देवेन्द्र नायक, कृष्णशेखर सिंह, पुष्पराज सिंह, रूपेश पटेल, भरत मिश्रा, आचार्य जगेंद्र सिंह, विद्या चौरसिया, अर्चना सिसोदिया एवं नीता विक्रम परवार उपस्थित रहीं।
---
No comments:
Post a Comment