पुरी जैसी झलक जबलपुर में: स्वर्णमयी झाड़ू से संतो द्वारा रथ मार्ग का होगा शुद्धिकरण, 11 रथों की एक साथ महाआरती 27 जून को - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, June 26, 2025

पुरी जैसी झलक जबलपुर में: स्वर्णमयी झाड़ू से संतो द्वारा रथ मार्ग का होगा शुद्धिकरण, 11 रथों की एक साथ महाआरती 27 जून को






 

 प्रथम टुडे जबलपुरसंस्कारधानी जबलपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का गौरवशाली इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है। परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 27 जून, शुक्रवार को शाम 4 बजे बड़े फुहारा क्षेत्र में रथ यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। इस अवसर पर जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर स्वर्णमयी झाड़ू से रथ मार्ग का शुद्धिकरण संतों द्वारा किया जाएगा।

आयोजन के तहत बड़े फुहारा स्थित खुन्नेलाल एंड कंपनी के सामने, गढ़ाफाटक स्थित जगदीश मंदिर, साहू समाज जगदीश मंदिर, हनुमानताल बंगाली समाज, चौरसिया समाज, विट्ठल रघुराई मंदिर, आईटीआई परिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले 11 रथों का विधिवत पूजन किया जाएगा।

रथ यात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ. सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी रथों की महाआरती पूज्य जगद्गुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज, दंडी स्वामी प्यारेनंद महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंदगिरि, स्वामी गिरिशानंद महाराज, महामंडलेश्वर राधेचैतन्य महाराज, ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी कलीनंद गिरी, स्वामी पागलनंद, स्वामी चंद्रशेखरानंद, ज्योतिषाचार्य रोहित महाराज, स्वामी रामेश्वरानंद, योगी राजेश महाराज एवं अन्य संतों के सान्निध्य में सम्पन्न होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वर्णमयी झाड़ू से पहली बार 29 जून 2014 को मार्ग बुहारा गया था। पंचधातु — सोना, चांदी, पीतल, तांबा व काशा — से बनी इस झाड़ू का वजन तब 1 किलो 650 ग्राम था, जो अब घिसकर 1 किलो 630 ग्राम रह गया है।



No comments:

Post a Comment