चलती ट्रेन में महिला के बैग को चुराने वाले चोर को जीआरपी एवं आरपीएफ ने किया गिरफ्तार - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, May 24, 2025

चलती ट्रेन में महिला के बैग को चुराने वाले चोर को जीआरपी एवं आरपीएफ ने किया गिरफ्तार


 [24/5, 14:21] Anurag Dixit: 

 प्रथम टुडे जबलपुर :-- जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है । युवक द्वारा नवंबर 24 में एक महिला जो इटारसी से कटनी आ रही थी इसका बैग चोरी किया था । 

 कल जीआरपी एवं आरपीएफ को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है । सूचना पर जब आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने की कोशिश करने लगा । युवक को पीछा करके जब पकड़ा गया और उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम सत्यम कुचबंदिया बताया जो शीतला माई में निवास करता है । युवक के बारे में जब आपराधिक रिकॉर्ड चेक किए गए तो यह क्षेत्र का शातिर अपराधी निकला, सत्यम के खिलाफ जिला बदर टीवी कार्यवाही हो चुकी है । इसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी अवैध शराब बचने एवं मारपीट के करीब 30 प्रकरण दर्ज हैं । सत्यम से जब जीआरपी ने पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने सन 2024 नवंबर में इटारसी से कटनी जा रही एक महिला का बैग चुराया था । जिसमें रियलमी मोबाइल के अलावा सोने चांदी के जेवर एवं नगद पैसे थे जो कल करीब डेढ़ लाख के थे । पुलिस ने सत्यम की निशान देवी पर सोने चांदी के जेवर सहित मोबाइल को जप्त कर लिया है एवं इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर और जांच की जा रही है

No comments: