अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Saturday, May 24, 2025

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,



[24/5, 14:40] Anurag Dixit: *

*338 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये की जप्त*

 प्रथम टुडे जबलपुर  :--पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय  द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। 

आदेश के परिपालन में ग्रामीण  सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 1 आरोपी को 338 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।  

       थाना प्रभारी पाटन श्री गोपेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि आज दिनांक 24-5-25 की सुबह विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धमनी निवासी शिवम लोधी नामक युवक  भारी मात्रा में धमनी तिराहा के पास जूरी रोड़ किनारे झाड़ियों मे अवैध शराब बेचने के लिये छिपाकर रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम धमनी तिराहा पाटन मनकेड़ी रोड में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक रोड़ किनारे खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवम सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धमनी बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर धमनी तिराहा के पास जूरी रोड़ किनारे झाड़ियों   3  कार्टून एवं 2 प्लास्टिक की बोरियांे   में कुल 338 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये की रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी शिवम सिंह लोधी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अरविन्द सिह राजपूत, आरक्षक आशुतोष, वीरेन्द्र, अमित सराहनीय भूमिका रही।


No comments: