लगातार जारी है क्राइम ब्रांच की कार्यवाही कल फिर फायर आम सहित दो बटन दार चाकू किये जप्त - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Tuesday, May 27, 2025

लगातार जारी है क्राइम ब्रांच की कार्यवाही कल फिर फायर आम सहित दो बटन दार चाकू किये जप्त



[27/5, 11:23] Anurag Dixit: 

 प्रथम टुडे जबलपुर :--   शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्राइम ब्रांच का खौफ इस समय अपराधियों में छाया हुआ है जिसके चलते लगातार क्राइम ब्रांच ऐसे अपराधी जो फायर आर्म्स लेकर अपराध घटित करते हैं । इन अपराधियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे क्राइम ब्रांच के निर्देश पर शैलेश मिश्रा क्राइम ब्रांच निरीक्षक की टीम द्वारा लगातार शहर में अवैध फायर आर्म्स लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है ।

 जिसमें देखने में आ रहा है कि पिछले कई महीनो से जहां अवैध फायर आर्म्स के साथ अपराधी जेल के अंदर जा रहे है, इसी के साथ-साथ चाकू तलवार अन्य धारदार हथियार लेकर घूमने वालों पर क्राइम ब्रांच कार्यवाही कर रही है ।

 पिछले तीन महीना से एक भी गोली कांड नहीं आया सामने

 लगातार फायर आर्म्स आर्म्स  लेकर घूमने वाले अपराधियों पर कार्यवाही करने से यह देखने में आया है कि एक भी गोली कांड पिछले तीन माह से सामने नहीं आया है । इसी के साथ चाकू बाजी की घटनाओं में भी कमी देखी जा रही है

 कल खमरिया क्षेत्र में की गई कार्यवाही

 कल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी खमरिया स्टेडियम के पास तीन युवक फायर आर्म्स एवं अन्य घातक औजार लेकर किसी बड़ी वारदात को करने की नीयत से घूम रहा है । सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने बताए हुए स्थान पर जब दबिश दी तो तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा करके जब उन्हे पकड़ा और युवक की तलाशी ली तो उनमे से एक पिस्तौल सहित एक जिंदा कारतूस बरामद और दो के पास से दो बटन दार चाकू बरामद किए है । जिस लड़की के पास से फायर आर्म्स मिला उसने  अपना नाम धर्मेंद्र उर्फ़ बबलू यादव बताया इसी के साथ उसने बताया वह सोनपुर में रहता है वही जिन युवकों के पास से चाकू बरामद हुआ था उनमें से एक का नाम जय एंथोनी घाना का रहने वाला बताया तो दूसरे ने अपना नाम रंजीत कुशवाहा निवासी पिपरिया का बताया तीनों युवक खमरिया खाने के अंतर्गत ही निवास करते हैं । बिलाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार करके आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है 

 शैलेश मिश्रा क्राइम ब्रांच निरीक्षक ने बताया कि इन तीनों युवकों को पकड़ने में कैलाश मिश्रा सहायक उप  निरीक्षक क्राइम ब्रांच, मोहन सिंह प्रधान आरक्षक हितेंद्र, प्रदीप, प्रमोद सोनी की भूमिका साराहनिय रही

No comments:

Post a Comment