पत्नी पर आरोप लव जेहाद के चक्कर में बेवफाई, पति ने खाया जहर - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Thursday, May 22, 2025

पत्नी पर आरोप लव जेहाद के चक्कर में बेवफाई, पति ने खाया जहर


 Update[22/5, 05:27] Anurag Dixit:pratham today

 प्रथम टुडे MP :-- इंदौर में एक पुलिसकर्मी के बेटे ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर जहर खा लिया है। उसे गंभीर हालत में शहर के भंडारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक ने अपनी पत्नी की बेवफाई को लेकर पूरी जानकारी 6 पेज के सुसाइड नोट में लिखी है। उसने जहर खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने पत्नी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि पत्नी को लव जिहाद के जरिए मुस्लिम युवक ने फंसाया है और उसके पूरे परिवार को तबाह कर दिया है

दिनश मिश्रा ने अपने सुसाइड वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दीपिका उसे शादी के बाद से ही धोखा दे रही थी। 

जिम में हुई थी जान पहचान

दिनेश मिश्रा ने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दीपिका उसे शादी के बाद से ही धोखा दे रही थी। वह जिस जिम में जाती थी वहीं पर आने वाले मुस्लिम युवक मकसूद खान ने लव जिहाद में उसकी पत्नी को फंसा लिया था। इसके बाद लव जिहाद का शिकार पत्नी अपने पति दिनेश के पीठ पीछे उस मुस्लिम युवक से ना केवल मिलती थी, बल्कि उसे पैसे भी देती थी। इसके कई साबूत उसके पास होने का दावा दिनेश ने किया है। कई बार तो ऑनलाइन पेमेंट भी करना बताया गया है।

पति जब घर से बाहर रहता तो रात को जाती मिलने

दिनेश ने अपने सुसाइड नोट में यह भी खुलासा किया है कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर रहता था तब उसकी पत्नी देर रात को घर से कई बार बाहर जाती थी। इसके सबूत के तौर पर उसकी वीडियो फुटेज उपलब्ध है। साथ ही जब वह घर पर होता था तब भी उसे कमरे से बाहर भेजकर वीडियो कॉल पर मकसूद से बात करती थी।


No comments: