Update [19/5, 09:20] Anurag Dixit: Pratham today
प्रथम टुडे Rastriy -ए-तैयबा के आतंकी रजाउल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह खालिद को रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया. वो साल 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. उसने हिंदुस्तान में कई आतंकी हमले कराए थे. साल 2000 की शुरुआत में वो नेपाल से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी गतिविधियों को संचालित करता था. उसके कई उपनाम जैसे कि गाजी, विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम और रजाउल्लाह थे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अबू सैफुल्लाह खालिद रविवार की दोपहर मतली स्थित अपने घर से निकला था. सिंध प्रांत के बदनी में एक क्रॉसिंग के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी. लश्कर के अबू अनस का करीबी सहयोगी खालिद नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय पर हमले का मास्टरमाइंड था. इस हमले में तीनों आतंकवादी मारे गए थे. इसके अलावा खालिद साल 2005 में बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकवादी हमले में भी शामिल था. आतंकवादी अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारे गए हैं. इनमें ज्यादातर आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे. इनमें एक प्रमुख नाम अबू कतल (जियाउर रहमान) का था. वो लश्कर का प्रमुख आतंकवादी था. जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था. उसको इसी साल मार्च में पाकिस्तान के झेलम क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला था.
इसके पहले शाहिद लतीफ और अदनान अहमद भी ऐसे मारे गए
उसके पहले पठानकोट एयरबेस हमले के मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद के वरिष्ठ कमांडर शाहिद लतीफ को अक्टूबर 2023 में पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मस्जिद में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसी तरह हाफिज सईद के करीबी और लश्कर के वरिष्ठ सदस्य अदनान अहमद को भी अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में मार डाला था. 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी बड़ी संख्या में आतंकवादी पाकिस्तान के अंदर मारे गए हैं. इनमें तीन बड़े आतंकी भी शामिल थे.
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मारे गए ये आतंकी...
1. मुदस्सर खादियान खास उर्फ अबू जुंदाल लश्कर-ए-तैयबा 2. हाफिज मुहम्मद जमील जैश-ए-मोहम्मद 3. मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी जैश-ए-मोहम्मद 4. खालिद उर्फ अबू अकाशा लश्कर-ए-तैयबा 5. मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम

No comments:
Post a Comment