Update [22/5, 22:37] Anurag Dixit: pratham today
प्रथम टुडे जबलपुर:-- शहर के मुख्य मार्ग में एवं बाजार में सड़कों पर लगने वाले जाम को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने यातायात पुलिस को आदेश दिए थे कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जो समुचित व्यवस्था हो सकती है वह की जाए ।
जिसमें शहर में सड़कों में पार्किंग करने वाले वाहन एवं पार्किंग की जगह पर व्यापार करने वाले सभी व्यापारियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए थे ।
व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में पार्किंग सुव्यवस्थित करवाई
जिसमें सबसे पहले शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र जिसमें मालवीय चौक तीन पट्टी चौराहा, ब्लूम चौक, तैयब अली चौक, रसल चौक, करमचंद चौक, रद्दि चौकी, से अधारताल तक की सड़कों पर अवस्थित पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया ।
जो दुकानदार नहीं माने उनके सामान हुए जप्त
इस बीच कुछ दुकानदारों ने पार्किंग की जगह पर अपने सामान एवं डिस्प्ले के लिए बोर्ड रखे हुए थे लेकिन, समझाने के बाद भी जब नहीं हटाया गया तो नगर निगम अमले समान जप्ती की कार्यवाही की गई ।
स्कूली बस एवं कॉलेज बस को किया गया चेक
सुरक्षा की दृष्टि से सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा हितकारिणी डेंटल कॉलेज जबलपुर में संलग्न अन्य कॉलेज की बस एवं वाहनों को चेक किया गया
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे यातायात, पुलिस उप अधीक्षक संतोष शुक्ला मालवीय चौक थाना प्रभारी शिवदयाल सनोडिया, सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर रोहित तिवारी दिनेश शर्मा हमराह यातायात बल, नगर निगम उड़न दस्ता की टीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे


No comments:
Post a Comment