लेमा गार्डन मैं बने गरीबी रेखा के मकान को लेकर पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद आमने-सामने - Pratham Today, Sach Ki Baat SabKe Saath -->

Breaking

Monday, May 26, 2025

लेमा गार्डन मैं बने गरीबी रेखा के मकान को लेकर पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद आमने-सामने

 

[26/5, 17:30] Anurag Dixit: 

 प्रथम टुडे जबलपुर :-- पिछले कई दिनों से मीडिया में  वर्तमान पार्षद शफिक हीरा द्वारा पूर्व पार्षद ताहिर अली जो वर्तमान में राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि भी हैं  I इनके ऊपर क्षेत्रीय जनता के साथ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि ताहिर अली ने गरीबी रेखा के मकान दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए लेकर गरीब जनता को ठगी करने का काम किया है । 

 पिछले दिनों दोनों के विवाद के बाद गर्माया मामला 

यह मामला उसे समय सामने आया जब पिछले दिनों दोनों पार्षदों के बीच में वाद विवाद के दौरान हाथापाई की नौबत आ गई थी । जिसमें सफीक हीरा ने बताया था कि क्षेत्रीय जनता ने उनको शिकायत की थी कि पूर्व पार्षद ताहिर अली ने मकान दिलाने के नाम पर 30  हजार से लेकर 70 हजार रुपए दिए थे और गरीबों को मकान भी नहीं मिला और पैसे भी वापस नहीं मिल रहे हैं ।

 10 से 12 लोग पहुंचे थे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

 इस मामले ने जब तूल पड़ा तो गाजी नगर के करीब 10 से 12 लोग मंगलवार की जनसुनवाई में ताहिर अली के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया था कि, ताहिर अली द्वारा जब पार्षद थे उनसे 30 से 70 हजार रुपए लेकर उनके साथ ठगी का काम किया है और मकान भी नहीं दिए हैं ।

 इस मामले में आज ताहिर अली ने की पत्रकार वार्ता  इस दौरान शफिक हीरा पर लगाये गंभीर आरोप

 इस पूरे मामले में लगातार आरोपों से घिर रहे ताहिर अली ने एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा ऐसा कोई कृत्य नहीं किया गया है बल्कि शफीक हीरा जो वर्तमान पार्षद है और निर्दलीय पार्षद बने हैं । इनके द्वारा पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है साथ ही विधायक लखन घनघोरिया को भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है । यह लगातार क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए अनर्गल बातें और मेरे ऊपर आलू लगाते हुए पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं, क्योंकि वह क्षेत्रीय पूर्व पार्षद हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के प्रतिनिधि हैं, और उनके द्वारा जो विकास के कार्य वार्ड में कराए जा रहे हैं इसका श्रेय लेने के लिए यह पूरी  साजिश रची जा रही है, और जो मेरे ऊपर कुछ लोगों को पैसे देकर मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगवा रहे हैं । और इसक सूत्रधार सफीक हीरा है जो वर्तमान में पार्षद है ।

 भू माफिया सहित क्षेत्र में अनैतिक कार्य की लगाये आरोप 

 पूरे मामले में आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से ताहिर अली वर्तमान पार्षद शफिक हीरा पर आरोप लगाते हुए कहा, की वर्तमान पार्षद एक भू माफिया हैं और इसी के साथ क्षेत्र में अनैतिक कार्यों में लिप्त है  । जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और एक मामले में तो यह अभी भी फरार हैं । 

 जो लोग आरोप लगा रहे हैं पैसे खाने का उन्होंने अपने खाते में ही जमा किए हैं पैसे

 ताहिर अली ने यह भी कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने लोगों के पैसे खाए हैं जिसमें से कुछ लोगों के उन्होंने नाम लेते हुए बताया कि, उनके पास 285 लोगों की लिस्ट है । जिनके पैसे उन्हीं के खाते में जमा हुए हैं । जिन लोगों के पैसे जमा हुए उनके बैंक स्टेटमेंट भी उनके पास उपलब्ध है केवल सफिक हीरा के कहने पर  क्षेत्रीय लोगों को पैसा देकर यह आरोप लगवाए जा रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा लोगों को मकान दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयास किए गए थे लेकिन जो पैसे की बात है पैसे उनके द्वारा नहीं लिए गए बल्कि 285 लोगों के खाते में ही पैसे जमा हैं ।

 पत्रकार वार्ता के दौरान पहुंचे क्षेत्रीय लोग 

 इधर पत्रकार वार्ता चल रही थी और उधर 30 से 40 की संख्या में महिलाएं पत्रकार वार्ता स्थल पर पहुंच गई । पत्रकार वार्ता के दौरान ही होटल के नीचे महिला द्वारा हंगामा करते हुए ताहिर अली के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोप लगाए की ताहिर अली के द्वारा ही उनको ठगा गया है । वही पत्रकार वार्ता स्थल पर पहुंची महिलाओं ने ताहिर अली के भाई और एक कार्यकर्ता के ऊपर आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता की गई है और धक्का दिया गया है । इसके बाद महिलाओं ने ओमती की थाने पहुंचकर ताहिर अली के भाई और एक कार्यकर्ता के खिलाफ आवेदन दिया है ।

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व पार्षद आजम खान, अभिषेक यादव, सफीक हिना, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता रविंद्र गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे 


No comments:

Post a Comment